भोपाल में:कोचिंग के दो साथियों ने स्नूकर क्लब में छात्र को चाकुओं से गोदा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

भोपाल संवाददाता –

भोपाल में 10वीं कक्षा के एक छात्र पर दो नाबालिग छात्रों ने स्नेकर पूलक्लव में गेम खेलते समय चाकू और छुरी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना 15 फरवरी की रात टीला जमालपुरा स्थित गणेश चौक के एक स्नूकर क्लब में हुई।

आरोपियों ने 30 सेकंड में 27 बार चाकू और छुरी मारी। :हमले में उसकी एक कलाई पर 10 से अधिक गहरे कट लगे हैं, जबकि दूसरे हाथ की दो उंगलियां कट गई हैं। कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटों के निशान हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।घायल छात्र किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।वारदात का सीसीटीवी फुटेज 22 फरवरी को सामने आया है, जिसमें आरोपी फिल्मी अंदाज में अंदर घुसते और ताबड़तोड़ हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस  की कार्रवाई पर सवाल उठे , आरोपियों को नोटिस देकर थाने से छोड़दिया गया 

पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) मनिपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज की थी। दोनों ही नावालिग़ बालकों को थाने से नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर आगे धाराओं में इजाफा होगा। साधारण धाराओं में FIR दर्ज की है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद नोटिस देकर थाने से छोड़ भी दिया गया। मामले में सब

Related posts

75 हजार में कपड़े-झूला खरीदा, बेटी की बलि की कोशिश:नहर किनारे चीख सुन दौड़े ग्रामीण;

कानपुर में किडनी निकालने वाला डॉक्टर नोटों पर लेटता था:ट्रांसप्लांट केस में 3 नए वीडियो मिले हैं

ट्रांसपोर्ट संचालक की संदिग्ध हालात में मौत:GST अधिकारी से चल रहा था विवाद,