भास्कर न्यूज़ एजेंसी –
लखनऊ संवाददाता –
बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम और चतुर्वेदी ने यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया है। इससे भाजपा कार्यकर्ता और योगी फैंस भड़क उठे हैं। शनिवार को लखनऊ में लोगों ने मौलाना का पुतला फूंका। उसे पैरों से कुचला।उधर, भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने मौलाना पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,
इससे पहले युवाओं ने मौलाना की शव यात्रा हजरतगंज में निकाली। उसके बाद चौराहे पर पुतले में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही।गुस्साए लोगों ने मौलाना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे युवकों ने कहा- योगी यूपी के दिल और जान हैं। उनके लिए माताएं और बहनें भी प्रदर्शन करेंगी।लोगों ने जमकर हंगामा किया।
प्रदर्शन कर रहे लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र अभिषेक ने कहा, मौलाना ने हमारे मुख्यमंत्री की मां को गाली दी है। अगर बयान देने वाला शख्स माफी नही मांगता है, तो कल हम लोग इससे बड़ी संख्या में आएंगे, प्रदर्शन करेंगे।
ऐसे लोग राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। योगी आदित्यनाथ की नीतियों का विरोध कीजिए, उनके विचारों का विरोध कीजिए, मगर उनकी मां पर टिप्पणी करना बेहद गलत है। कल हमारे घरों से माएं और बहनें बाहर निकलेंगी और प्रदर्शन करने आएंगी।