सबस्टेशन साहबगज की मैन लाइन ब्रेक डाउन, 50गावो की बिजली गुल,15घण्टे मे नही मिला फाल्ट

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – सबस्टेशन साहबगज की मैन लाइन ब्रेक डाउन, 50गावो की बिजली गुल,15घण्टे मे नही मिला फाल्ट।
ज्ञानेन्द्रसिह” मोहित” यादव
फर्रुखाबाद। मेरापुर के ग्रामीण सबस्टेशन साहबगज की बिजली आये दिन खराब होती है।ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण बिजली की समस्या दूर होने का नाम नही ले रही है।
सबस्टेशन साहबगज से लगभग आधा सैकड़ा गांवो मे बिजली की आपूर्ति होती है।बीते बुधवार शाम 6बजे 33केवी मे फाल्ट आने से सप्लाई बाधित हो गई। लाइनमैनो की टीम रात मे फाल्ट ढूंढने मे नाकाम रही।जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मेरापुर कस्बा,अचरा कस्बा सहित आधा सैकडा गावो मे अधेरा छा गया।गर्मी की उमस से बच्चे और आमजन मानस ने चैन की नींद नही सो पाये।मच्छरो के प्रकोप से नींद नही आयी।
भास्कर न्यूज की खबर लिखे जाने तक सबस्टेशन की मैन लाइन की सप्लाई 15घण्टे बीतने के बाद भी चालू नही हो सकी।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद के संकिसा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा नीम करोरी महाराज पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’