सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों को पुलिस ने घसीटा:मुख्यमंत्री की तरफ रोते हुए भागे;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन के करीब 200 कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। गोमतीनगर स्थित सीएम हेल्पलाइन के कार्यालय के बाहर सुबह 9:30 बजे कर्मचारी इकट्ठा हुए। इसके बाद नारे लगाते हुए लोहिया पथ होते हुए मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर भागने लगे।

साइबर टावर से लोहिया पार्क तक पहुंचने में पुलिस ने उन्हें 4 बार रोकने की कोशिश की लेकिन रोक नहीं पाई। धीरे-धीरे पुलिस बल बढ़ता गया और संगीत नाटक अकैडमी के सामने बैरिकेडिंग कर दी गई। यहां भी जब कर्मचारी नहीं रुके तो पुलिस वालों ने कर्मचारियों को बलपूर्वक घसीटकर सड़क के किनारे करना शुरू कर दिया।

एक कर्मचारी ने रोते हुए कहा कि हेल्पलाइन ऑफिस में फोन जमा करा लिया जाता है। सैलरी 15000 रुपए हर महीने के लिए कही गई थी और केवल 7000-8000 रुपए दिए जा रहे हैं। दो महीने की सैलरी भी रोक दी जा रही है।कर्मचारी गण रोते बिलखते पहुचे

Related posts

गांधी जयंती पर पत्रकार संगठन आई जे यू द्वारा देशव्यापी ‘मांग दिवस’ मनाया गया

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी