भास्कर न्यूज़ एजेंसी
संवाददाता लखनऊ –
लखनऊ सुपर जॉयंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल के दो सीजन में इंजर्ड रहने के चलते नहीं खेल पाए। इस सीजन में मयंक पूरी तरह से फिट हैं। इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान उनकी गेंदों में सीम के साथ स्विंग भी नजर आ रही है।
मयंक ने कहा- जब फिटनेस की समस्या से जूझ रहा था तो(जसप्रीत बुमराह) और रोहित शर्मा ने मदद की। उनके बताए तरीकों को फॉलो कर अब लय में हूं। मैदान पर डेल स्टेन के एग्रेशन और एक्यूरेसी के साथ नजर आना चाहता हूं।
मयंक यादव ने 2024 के आईपीएल में अपने डेब्यू सीजन में 156.7km/h की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। यह सीजन की सबसे तेज गेंद रही थी। IPL-2026 का आज, बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जॉयंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला है।
IPL के सीजन की तैयारियों को लेकर मयंक ने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी रिदम में हैं। अच्छा रिजल्ट आएगा। सिर्फ पेस (स्पीड) नहीं, सारी चीजें जरूरी होती हैं। एक तेज गेंदबाज के लिए खास तौर पर टी- 20 फॉमेट में। जरूरी है कि सही लेंथ पर गेंद गिरे, जहां से हम गेंद मूव भी करा सकें। रन रोकने के लिए कई बार बाउंसर और यार्कर से भी मदद मिलती है। मैदान में मैच खेलने के दौरान पॉजिटव इटेंट मायने रखता है।