फर्रुखाबाद आईटीआई में रोजगार मेला, 64 कंपनियां पहुंचीं:कई जिलों से आए अभ्यर्थी,

भास्कर न्यूज़

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद के राजकीय आईटीआई में सोमवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सेवायोजन विभाग और आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 64 कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने करीब 3800 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।

मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मेले में दिल्ली, गुरुग्राम, गुजरात, गाजियाबाद और नोएडा समेत कई स्थानों की कंपनियां शामिल रहीं। रोजगार मेले में फर्रुखाबाद के अलावा हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, बदायूं, बरेली, एटा, कासगंज, कन्नौज और रायबरेली जैसे जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे।अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाण पत्र जमा कराए, जिसके बाद कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उनका साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया गया। चयनित युवाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष और आईटीआई प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रोजगार मेला से कई विद्यार्थी को रोजगार की प्राप्ति हुई है।

Related posts

गांधी जयंती पर पत्रकार संगठन आई जे यू द्वारा देशव्यापी ‘मांग दिवस’ मनाया गया

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी