फर्रुखाबाद में 4 ओवरलोड ट्रक सीज:जीएसटी विभागों ने 2.33 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद में शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन और खनन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड माल ढोते हुए चार ट्रकों को सीज किया गया और उन पर कुल 2.33 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।यह अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत और खनन अधिकारी संजय प्रताप के जानकारी  में चलाया गया। अभियान के तहत बकाया कर के आरोप में एक अन्य ट्रक भी सीज किया गया, जिस पर 10 हजार रुपए का कर बकाया था।

चेकिंग के दौरान, मोहम्मदाबाद की एक फर्म से सेंट्रल जेल फर्रुखाबाद के नाम पर एक हजार बोरी सीमेंट ले जा रहा एक ट्रक पकड़ा गया। इस ट्रक में 50 हजार रुपए से कम के छह अलग-अलग बिल थे, जिसका उद्देश्य ई-वेबिल से बचना था। यह ट्रक मसेनी से कादरीगेट की ओर दीप पैलेस के पास पकड़ा गया।

जीएसटी चोरी पर जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त अमित त्यागी को सूचित किया गया और ट्रक उनके हवाले  कर दिया गया। जीएसटी विभाग द्वारा 80 हजार रुपए का जुर्माना संभावित है। खनन अधिकारी के साथ की गई एक अन्य चेकिंग में मौरंग ले जा रहा एक ट्रक भी पकड़ा गया। इस पर परिवहन विभाग ने 57 हजार रुपए और खनन विभाग ने 28 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई की जायगी

Related posts

गांधी जयंती पर पत्रकार संगठन आई जे यू द्वारा देशव्यापी ‘मांग दिवस’ मनाया गया

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी