फर्रुखाबाद के कायमगंज में दिनदहाड़े चलती बाइक पर महिला के कुंडल लूटे:पीछा करने पर लुटेरे गिरे,

भास्कर न्यूज़ –

संवादाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े एक महिला से चलती बाइक पर कुंडल लूट लिए गए। अलीगंज मार्ग पर गांव ढमढेरा के पास हुई इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने राहगीरों की मदद से लुटेरों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान लुटेरों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई,

अलीगंज रोड पर ढमढेरा गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने मंजू की चलती बाइक के पास आकर उनके कानों से कुंडल झपट लिए।कुंडल धागे से बंधे होने के कारण दोनों एक साथ खिंच गए। घटना के तुरंत बाद, राम ने वहां से गुजर रहे एक बोलेरो चालक से मदद मांगी, जिसने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया।

अमृतपुर थाना क्षेत्र के करनपुर घाट निवासी राम अपनी बहन मंजू देवी (पत्नी अंकित) के साथ बाइक से एटा जिले के लहचोरा गांव जा रहे थे। मंजू अपनी ननद शारदा (पत्नी सुनील) का हालचाल जानने जा रही थीं, जिनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ था।

पीड़ित राम के अनुसार, पीछा किए जाने पर गांव विराहिमपुर के पास बम्बा पुलिया के निकट लुटेरों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी भागने लगे। एक आरोपी पास के शौचालय में छिप गया, जिसे कुछ देर बाद पकड़ लिया गया।लुटेरों की क्षतिग्रस्त बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है और तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अचरा चौराहा हुआ कृष्णमय सजी दुकानें, झूले और कान्हा की मनमोहक तस्वीरों से गुलजार हुआ बाजार, भक्तों में उत्साह