कुलदीप की हल्दी में युजवेंद्र चहल का डांस, कॉकटेल पार्टी; सूर्यकुमार-रोहित शामिल हो सकते हैं

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता कानपुर –

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब दो बजे तक चली।युजवेंद्र चहल और अन्य क्रिकेटर्स ने जमकर डांस किया। हल्दी के बाद कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ डांस करते नजर आए। मेहमानों ने स्पेशल लंच किया, जिसमें एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा है। शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी होगी।

कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह, सिंगर कैलाश खेर, भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप और एक्टर कुणाल कपूर पहुंचे।क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे हैं। मसूरी में पहुंचने के दौरान युजवेंद्र चहल ने मीडिया से कहते नजर आए कि ‘भाई की शादी है, फुल डांस होगा।’

वहीं, शाम तक मोहम्मद सिराज पहुंच सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को शादी समारोह में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी शामिल होने की उम्मीद है।

कपल ने अपनी शादी के लिए कुलवंस चुना है। यह हैश-टैग कुलदीप के नाम के ‘कुल’ और वंशिका के नाम के ‘वंश’ को मिलाकर बनाया गया है। शादी से जुड़े फोटो और वीडियो इसी हैश टैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे।

Related posts

पुलिस भर्ती परीक्षा इटावा में रूट डायवर्जन लागू:14 और 15 मार्च तक रहेगा प्रभावी

फर्रुखाबाद में 4 ओवरलोड ट्रक सीज:जीएसटी विभागों ने 2.33 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

लखनऊ में राहुल बोले-अगर नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम यूपी CM होते: