लखनऊ में राहुल बोले-अगर नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम यूपी CM होते:

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता लखनऊ –

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने भारत-अमेरिका डील, पीएम नरेंद्र मोदी।और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, केंद्रीय मंत्री हरदीपपुरी का नाम एपस्टीन फाइल में है। उनकी बेटी की कंपनी में जॉर्ज सोरोस की फंडिंग है।नरेंद्र मोदी साइकोलॉजिकली खत्म हो गए हैं। राजनीति में मन में सबसे पहले हार होती है। नरेंद्र मोदी अब भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहे, वे अमेरिका का काम कर रहे हैं। जब मैं यह बात संसद में बोलने जा रहा था तो नरेंद्र मोदीजी भाग कर निकल गए।

नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है। क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे? एनर्जी सेक्टर के हालात अभी और खराब होंगे। दलित वोटर्स को साधने के लिए राहुल ने कहा, कांशीराम जी समाज में बराबरी की बात करते थे। कांग्रेस अपना काम पूरी तरह से नहीं कर सकी। यही कारण है कि कांशीराम जी सफल हुए। । उन्होंने कहा कि अगर जवाहर लाल नेहरू जी जिंदा होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते। तो आज नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री नहीं होते

Related posts

भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस:फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण

फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:मक्का, गेहूं और तंबाकू पर किसान चिंतित

हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग: