लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा
कानपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लेबर सेल के कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में 4 सितंबर 2026 को पार्टी के प्रदेश/राष्ट्रीय नेतृत्व को लिखित इस्तीफा भेजा।
विनीत दुबे ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा है कि वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल में कानपुर मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने आज से अपने पद तथा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया है कि उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए उन्हें लेबर सेल के कानपुर मंडल अध्यक्ष पद एवं पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए।
इस्तीफा पत्र में उन्होंने पार्टी और संगठन के प्रति धन्यवाद भी व्यक्त किया है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व विनीत दुबे के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद कानपुर मंडल अध्यक्ष पद पर किसे नई जिम्मेदारी देता है।

Related posts

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अचरा चौराहा हुआ कृष्णमय सजी दुकानें, झूले और कान्हा की मनमोहक तस्वीरों से गुलजार हुआ बाजार, भक्तों में उत्साह

अचरा सराय मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ा, जिम्मेदार बेखबर!