फर्रुखाबाद में अज्ञात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का शव पेड़ से लटका मिला: था

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता फर्रुखाबाद- के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर आम के बाग में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। यह बाग रेलवे स्टेशन की पूर्वी पितौरा क्रॉसिंग, कायमगंज-अचरा मार्ग के पश्चिम में स्थित है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाग की देखरेख कर रहे व्यक्ति ने छिड़काव उपकरण देखने के दौरान सबसे पहले शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी और क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिवार को खबर दी गई मृतक के परिजन भी गांव से मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

मृतक की पहचान मेरापुर थाना क्षेत्र के बसई खेड़ा निवासी रामवीर यादव के पुत्र सत्येंद्र के रूप में हुई, उम्र करीब 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। उसने नीली पैंट और हल्की नीली शर्ट पहन रखी थी। दाहिने हाथ में अंगूठियां, कलाई में कलावा और कड़ा मिला। कमर में सिक्योरिटी बेल्ट बंधी थी, जिससे उसके प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड होने की आशंका जताई गई। मौके से एक पानी की बोतल और पिट्ठू बैग भी बरामद हुआ।तलाशी के दौरान युवक की जेब से बस का टिकट मिला, जबकि बैग से 60 रुपये नकद, एक फोटो, शर्ट, मोबाइल चार्जर, जैकेट और सिक्योरिटी कंपनी की कैप मिली।  जो गुड़गांव में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और पिछले दो दिनों से लापता था।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार