:फर्रुखाबाद में रास्ते को लेकर विवाद बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक को पीटा,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र के घुमना बाजार में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक बाइक सवार युवक ने ई-रिक्शा चालक को गाली गलौज की पाइप से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में घुमना बाजार के पास बाइक सवार युवक ई-रिक्शा चालक को पाइप से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का भी प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि यह विवाद रास्ते से निकलने को लेकर शुरू हुआ था। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक कथित तौर पर नशे में था, जिसके कारण मामूली कहासुनी हुई। फर्रुखाबाद शहर के बाजारों में अक्सर जाम की समस्या रहती है, इसके बावजूद कि वहां ‘नो एंट्री’ लागू रहती है।

Related posts

गांधी जयंती पर पत्रकार संगठन आई जे यू द्वारा देशव्यापी ‘मांग दिवस’ मनाया गया

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी