उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में क्लबफुट प्रबंधन पर कार्यशाला:पोंसेटी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

इटावा संवाददाता –

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में क्लबफुट यानी जन्मजात टेढ़े पैर की बीमारी के प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आर्थोपेडिक्स विभाग और क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में आसपास के कई जिलों से आए 100 से अधिक आर्थोपेडिक सर्जनों को आधुनिक पोंसेटी तकनीक के माध्यम से क्लबफुट की पहचान और उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि इस तकनीक से अधिकांश बच्चों का इलाज बिना ऑपरेशन के संभव है।

.शनिवार 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि पोंसेटी तकनीक की मदद से अधिकतर बच्चों के टेढ़े पैर केवल प्लास्टर के माध्यम से ठीक किए जा सकते हैं और बहुत कम मामलों में सर्जरी की जरूरत पड़ती है। उन्होंने जन्म के समय ही इस बीमारी की पहचान कर समय पर उपचार शुरू करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि पीएचसी, सीएचसी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से जनजागरूकता बढ़ाकर बच्चों के माता पिता तक सही जानकारी पहुंचाई जा सकती है।

Related posts

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम और चतुर्वेदी ने योगी की मां पर मौलाना ने भड़काऊ टिप्पणी की:

कानपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडलायुक्त का घूसखोर लेखपाल आलोक दुबे बर्खास्त:

कन्नौज जिले में इन्दरगढ़ से नादेमऊ जा रही तेज रफ्तार कार खाई में पलटी: