फतेहगढ़ में पाइपलाइन फटने से सड़क पर बहा पानी,

भास्कर न्यूज़ –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ में शनिवार को कैंट क्षेत्र के पास एक पानी की पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन फटने के बाद तेज गति से पानी बहने लगा और देखते ही देखते सड़क पर फैल गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

बताया जा रहा है कि यह घटना कैंट के बाहर फुटपाथ पर सीमेंट की ईंटें बिछाने के कार्य के दौरान हुई। यहां निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि खुदाई या निर्माण कार्य के दौरान ही पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।घटना स्थल के पास ही फर्रुखाबाद नगर पालिका की एक पानी की टंकी भी खड़ी थी, जिस पर “जल ही जीवन है” लिखा हुआ था। एक तरफ पानी की बर्बादी और दूसरी तरफ पानी के महत्व का संदेश देख लोग आपस में चर्चा करते नजर आए।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अचरा चौराहा हुआ कृष्णमय सजी दुकानें, झूले और कान्हा की मनमोहक तस्वीरों से गुलजार हुआ बाजार, भक्तों में उत्साह