गोवंश का शव मिलने से हड़कंप, गोकशी की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

गोवंश का शव मिलने से हड़कंप, गोकशी की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
ज्ञानेन्द्रसिह “मोहित” यादव
राजेपुर, फर्रुखाबाद।
थाना राजेपुर क्षेत्र के दौलतपुर चकई गांव के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में गोवंश का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद गोकशी की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही गो रक्षा दल के अभय सिंह चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने भी घटना की सूचना पुलिस को दी।

तहरीर मिलने के बाद थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह, सीओ अमृतपुर आलोक कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर गोकशी में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) को दे दी गई है। सी वी ओ ने बताया गौवंश के अवशेष की सेलिंग कर मथुरा लैब भेज दिया गया है।सेपल रिपोर्ट आने पर पता लगेगा अवशेष किसके है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद के संकिसा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा नीम करोरी महाराज पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’