हमारे देश का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं जो अलमारी में बंद रहे—कनिष्का सिंह

भास्कर न्यूज एजेंसी

फर्रुखाबाद। रविवार को आफिसर्स क्लब में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक मेगा शिवर कार्यक्रम में सेंट एंथोनी स्कूल की कक्षा ग्यारह की छात्रा ने उस वक्त सबका ध्यान अपनी और कर लिया जब होनहार ने सारे कुनवे के सामने संविधान पर बात करना शुरू कर दी, ग्रानगंज की रहने वाली कनिष्का सिंह ने भरे मंच से कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं जिसको

अलमारी में बंद रखा जाए, बल्कि ये पवित्र ग्रंथ हमे सिखाता है कम हम किसी के अधीन नहीं है आज मैं इस मंच पर बोल पा रही हूं उसकी दें सिर्फ संविधान है,पांच मिनट की स्पीच ने सबको कनिष्का की सराहना करने पर मजबूर कर दिया और अधिकारियों ने सराहना भी की।कनिष्का की टीचर कौशल्या गिरि ने बताया कि ये बेटी बहुत होनहार है सबके मुकाबले उसको सीखने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती ये सारी तैयारियों अच्छे से कम समय में कर लेती है,एक शिक्षक के रूप में इस बेटी का बेबाक बोलना मेरे लिए गर्व का छड़ है।

Related posts

:फर्रुखाबाद में रास्ते को लेकर विवाद बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक को पीटा,

शंकराचार्य बोले-योगी के पास 6 दिन का समय बचा:गाय को राष्ट्र माता घोषित करें

फर्रुखाबाद में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, :डीजे पर जमकर डांस किया ,और गाना भी गाया