इटावा में उद्योग व्यापार मंडल बैठक:व्यापारियों के अधिकार पर दिया गया जोर

भास्कर न्यूज़ –

इटावा संवाददाता –

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक इटावा में संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण मुरारी गुप्ता ने की, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने व्यापारियों को एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का सभी को बुलाया गया।

पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने अपने संबोधन में व्यापार मंडल की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के संस्थापक पूर्व सांसद स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा ने व्यापारियों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की थी। शाक्य ने बताया कि यह कदम आज पूरे देश के व्यापारियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने व्यापारियों की एकजुटता को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया, जिसके बल पर वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।

Related posts

इटावा में हाइवे सर्विस रोड पर चला बुलडोजर:अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त,

फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:मक्का, गेहूं और तंबाकू पर किसान चिंतित

हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग: