इटावा में हाइवे सर्विस रोड पर चला बुलडोजर:अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता इटावा –

इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला के निर्देश पर सोमवार को चलाए गए इस अभियान में नगर क्षेत्र से लेकर आईटीआई चौराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। बुलडोजर की मदद से दुकानों और मकानों के आगे किए गए कब्जे हटाए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। सर्विस रोड पर दुकानदारों और मकान मालिकों द्वारा लगाए गए टीन शेड, अस्थायी ढांचे और सड़क किनारे रखा सामान हटाया गया। अचानक शुरू हुए इस अभियान से कई लोग खुद ही अपना सामान हटाते नजर आए, जबकि कुछ जगहों पर बुलडोजर चलाना पड़ा।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जुर्माना वसूला जाएगा और अतिक्रमण हटाने में आने वाला खर्च भी संबंधित व्यक्ति से ही लिया जाएगा।हाईवे टीम ने कहा कि सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त रखना जरूरी है, ताकि यातायात बिना बाधा के चलता रहे और सड़क हादसों की संभावना कम हो। पूरे अभियान के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई को शांतिपूर्वक पूरा कराया गया।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप