बाबा साहब ने सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणादायी रहेगा: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव

अम्बेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत अमृतपुर विधानसभा के कई सेक्टरों में हुए कार्यक्रम
पीडीए को मजबूत कर 2027में सपा सरकार बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प*

संवाददाता फर्रुखाबाद, – बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत 193 विधानसभा अमृतपुर के सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी विधानसभा अमृतपुर डा0 जितेन्द्र सिंह यादव के तत्वाधान में किया गया। सेक्टर स्तरीय समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सेक्टर स्तर पर पार्टी पदाधिकारी व नेताओं ने संविधान की रक्षा करने और बाबा साहब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


अमृतपुर विधानसभा के सेक्टर १७ चंपतपुर के अजीजाबाद, सेक्टर १६ संतोषापुर के संतोषापुर मुडिय़ा खेड़ा मंदिर, सेक्टर १८ हुसैनपुर तराई, सेक्टर २० नटवारा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेक्टर २२ बछलैया के बलीपुर भंगवत (उलियापुर में) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेक्टर २३ भरतनगर मंझना के कांधेमई मिलकिया में कार्यक्रम आयोजित हुए। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने बाबा साहब के जीवन एवं उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ0 अंबेडकर ने सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा को अपना हथियार बनाकर समाज में व्याप्त भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और देश को एक मजबूत संविधान दिया। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में बाबा साहब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। समाज में समानता, भाईचारा और अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए उनके आदर्शों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रमों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हुंकार भरते हुए पीडीए को मजबूत कर २०२७ में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। सेक्टर स्तरीय अम्बेडकर जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सेक्टर १७ में कार्यक्रम के संयोजक धर्मेन्द्र राजपूत, विनय यादव, सेक्टर १६ के आयोजक जगदीप सिंह यादव, नरेश चन्द्र पाल प्रधान, दिवाकर चौहान, सेक्टर १८ के आयोजक संजय राजपूत, मुनीम खां, सिद्ध कुमार यादव, रफ्फन खां, नूरुल बदर, सेक्टर २० के कार्यक्रम संयोजक अभय यादव, अवनीश यादव, महिपाल कश्यप, शिवकुमार चतुर्वेदी, सुमित यादव छोटू, नन्हे यादव, प्रवीन यादव पूर्व प्रधान, अंकित यादव, आदेश यादव, सेक्टर २२ के आयोजक रामदत्त यादव बबलू, , बृजेन्द्र यादव पूर्व प्रधान, वीरेश यादव, सुरजन यादव, युसूफ मंसूरी, धर्मेन्द्र जाटव के अलावा सेक्टर २३ के कार्यक्रम आयोजक के रुप में रिन्कू यादव प्रधान, रावेन्द्र यादव, बृजेन्द्र यादव प्रधान, रवि यादव, विनीत कुमार काका, मुस्तफा खान, नागेन्द्र यादव, मंजेश पाल रहे।
इस अवसर पर मुख्य रुप से डा0 नवरंग सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, अनुराग यादव अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, विनय यादव, शुभम राय हनी, विमल यादव प्रधान, अमन सूर्यवंशी अध्यक्ष बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी, साजिद अली जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, अरविंद कश्यप प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, आशीष यादव, नादिर, बरन सिंह यादव, सुशील यादव, इतलेश यादव आदि मौजूद रहे।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन