नलकूप कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ता से लाइनमैन ने ठगे हजारों रुपए पीड़ित उपभोक्ता ने अधिकारियों से लगाई गुहार

फर्रुखाबाद भास्कर संवाददाता- जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार नलकूप कनेक्शन के लिए विभाग के द्वारा तमाम तरह की सुविधाएं किसानों को दी जा रही है। तो वहीं दूसरी उपभोक्ता से लाइनमैन के द्वारा ठगी का मामला सामने आया है। बताते चले कि उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग में संविदा कर्मियों के द्वारा यह मामले आए दिन देखने को मिलते हैं । इसके बाद उपभोक्ताओं को भटकना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की ग्राम पंचायत याकूतगंज में सामने आया है जहां उपभोक्ता अमरपाल पुत्र रामदास ने अपने खेत में नलकूप कनेक्शन के लिए अर्जी लगाई इसके बाद लाइनमैन द्वारा प्रपत्र लेकर उपभोक्ता से की गई डील लाइनमैन अजीत तेजा जो कि याक़ूतगंज उपकेंद्र ने उपभोक्ता से ₹14000 की मांग रखी।

जिस पर उपभोक्ता ने ₹10000 लाइनमैन को दिए और बाकी शेष ₹4000 काम होने के बाद देने को कहा गया। यह पैसा लाइनमैन द्वारा उपभोक्ता को सरकारी खर्च बता कर लिया गया ।क्योंकि उपभोक्ता को जानकारी न होने के चलते उसने लाइनमैन की बात को मान लिया और रूपये दे दिए। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी उपभोक्ता को कनेक्शन नहीं मिला जिस पर उपभोक्ता ने लाइनमैन से फोन पर वार्ता की लाइनमैन के द्वारा उपभोक्ता से कहा गया कि आप परेशान न हो बहुत जल्द आपका कनेक्शन हो जाएगा। और जो लेनदेन हमारे आपके बीच में हुआ है इसकी जानकारी आप किसी को न दें। अगर आप इसके बारे में किसी से कहेंगे तो फिर आपका कनेक्शन नहीं हो पाएगा और पैसा भी वापस नहीं होगा। अब आप पीड़ित उपभोक्ता दर-दर भटक रहा है वह विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। मगर उसे अभी तक कनेक्शन नहीं मिल पाया। जहां एक तरफ जनपद फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी महोदया डॉ अंकुर लाठर के द्वारा कहा गया कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर खुलेआम भ्रष्टाचारी रिश्वत लेने का काम कर रहे हैं अब देखना यह है कि इस पर विभाग एवं प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन