जन सुनवाई मे 03 बच्चों को मिला बाल सेवायोजना का लाभ

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

हरदोई।आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 110 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। आज जन सुनवाई में 03 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ा गया तथा एक व्यक्ति का राशन कार्ड बनाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्टेªट भूमिका यादव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप