:जयपुर में कॉस्मेटिक शॉप में माचिस की रोशनी में की वारदात; चोर ने चोरी कर दुकान से नए कपड़े पहने-

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता -जयपुर में एक चोर ने कॉस्मेटिक शॉप में पहले चोरी की।यह चोरी की वारदात हरमाड़ा थाना क्षेत्र के मंगल विहार बड़ की पिपली स्थित हेमश्री कॉस्मेटिक शॉप में मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे हुई। जानकारी के अनुसार चोर रात के समय दुकान की टीन तोड़कर छत के रास्ते अंदर घुसा था।

चोर दुकान से अंडर गारमेंट्स, कॉस्मेटिक सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी कर इसके बाद अंडर गारमेंट्स बदलकर सामने ले गया। वहीं चोर ने इस दौरान लाइट नहीं जलाई। पूरी वारदात माचिस की तिल्ली जलाकर की। उधर वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।हेड कॉन्स्टेबल हरिवीर सिंह ने बताया- चोरी के दौरान चोर ने दुकान में ही अंडर गारमेंट्स तक बदले। फरार हो गया। चोरी के संबंध में दुकान मालिक सुभाष ने हरमाड़ा थाना में बुधवार सुबह मामला दर्ज कराया है।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप