भास्कर न्यूज़ एजेंसी
फर्रूखाबाद,जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष / सचिव के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ ़पुनरीक्षण एवं विधान परिषद् निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामवलियों के पुनरीक्षण के सम्बन्ध में दिनांक 06.11.2025 को अपरान्ह 12.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बैठक आयोजित की गयी । उक्त बैठक में श्री डी0एस0 राठौर, जिला महामन्त्री, भा0ज0पा0, श्री सुभाष चन्द्रशाक्य एढवोकेट, जिला उपाध्ष्क्ष, स0पा0, श्री विनोद गौतम,जिलाध्यक्ष, ब0स0पा0, श्री अंकुर मिश्रा,एड0, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, श्री अंकुश सिंह, जिला सचिव, आम आदमी पार्टी, श्री सुनील कटियार,सी0पी0आई0(एम) उपस्थित रहे। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में निम्नवत् कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं-
1- मतदेय स्थलों का सम्भाजन (Rationalization) मतदेय स्थल भवन तथा उससे सम्बद्ध किए जाने वाले निर्वाचक नामावली के सुसंगत भाग के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के बाद किया जायेगा अर्थात भवन के सत्यापन के साथ-साथ यह भी देखा जायेगा कि उस मतदेय स्थल की निर्वाचक नामावली में अंकित मतदाताओं का निवास उस भवन के आस-पास भौतिक रूप से हो।
2- भारत निर्वाचन आयोग की अपेक्षा है कि बहृमंजिली भवनों @ग्रुप हाउसिंग सोसाइटिस @ आर0डब्लू0ए0 कालोनिज जिनके पास अपने परिसर में भूतल पर सामान्य सुविधा क्षेत्र] सामुदायिक हाल हो वहां नये मतदेय स्थल स्थापित किये जाने पर विचार किया जा सकता है। उक्त के अतिरिक्त नगरीय क्षेत्रों के झुग्गी झोपड़ी वाले समूहों और नगरीय/ अर्द्ध नगरीय क्षेत्रों जहा बाह्य विकास हुआ है उन क्षेत्रों में भी उक्त के सम्बन्ध में विचार किया जा सकता है।
3- आयोग द्वारा यह भी अपेक्षा की गयी है कि ऐसे पोंलिग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासम्भव उचित संख्या मं मतदाता हों और कोई भी परिवार न टूटे तथा परिवार के सभी सदस्य समान अनुभाग एवं समान स्थान पर रखे जायें।
4- मतदाताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने एवं सुगमता बढ़ाने हेतु 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जाना है।
5- उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भारत निवा्रचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार मतदेय स्थलों की सूची का आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 10.11.2025 ¼सोमवार½ को किया जायेगा। उसी दिनांक को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची मा0प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जायेगी तथा दिनांक 15.11.2025 (शनिवार) को वर्तमान संसद सदस्यों] विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात् शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अन्तिम रूप दिया जायेगा।