कन्नौज के एक युवक ने तमिलनाडु की युवती की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर गिरफ्तार:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कन्नौज संवाददाता –

कन्नौज के एक युवक को तमिलनाडु की एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इन तस्वीरों से आहत होकर किशोरी और उसके परिजनों ने तमिलनाडु में रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को तमिलनाडु पुलिस गुरसहायगंज कोतवाली पहुंची और पनगंवा गांव में दबिश दी। कन्याकुमारी थाने की इंस्पेक्टर मिथबुल देवी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर अजय को गिरफ्तार कर लिया।तमिलनाडु पुलिस ने कन्नौज पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और उसे अपने साथ तमिलनाडु ले गई। युवती ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली के सरायप्रयाग चौकी क्षेत्र के पनगंवा गांव से संबंधित है। आरोपी युवक का नाम अजय है। उसके पिता उदय नारायण ने वर्ष 1984 से तमिलनाडु में बर्फ बेचने का काम शुरू किया था और परिवार के साथ वहीं रहने लगे थे।

अजय की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से कन्याकुमारी क्षेत्र की एक किशोरी से हुई थी। कोविड महामारी के दौरान उदय नारायण अपने परिवार के साथ पनगंवा गांव लौट आए थे। आरोप है कि अजय ने बाद में किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड कर दीं।कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि यह मामला तमिलनाडु से जुड़ा है। युवक ने सोशल मीडिया पर युवती की गलत तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिससे किशोरी को ठेस पहुंची है। युवक के खिलाफ तमिलनाडु में मुकदमा दर्ज है और वांछित आरोपी को तमिलनाडु पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

 

Related posts

75 हजार में कपड़े-झूला खरीदा, बेटी की बलि की कोशिश:नहर किनारे चीख सुन दौड़े ग्रामीण;

कानपुर में किडनी निकालने वाला डॉक्टर नोटों पर लेटता था:ट्रांसप्लांट केस में 3 नए वीडियो मिले हैं

ट्रांसपोर्ट संचालक की संदिग्ध हालात में मौत:GST अधिकारी से चल रहा था विवाद,