कानपुर में CSA यूनिवर्सिटी में चूल्हे पर बन रहा खाना:एजेंसी वाले कह रहे नेट नहीं चल रहा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर –

कानपुर में गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। लोग सुबह 4 बजे से लाइन में लगे हैं। उनका कहना है कि एजेंसी वाले नेट न चलने का हवाला दे रहे हैं। शहर में गैस की किल्लत इस कदर बढ़ गई है, अब CSA यूनिवर्सिटी में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है।लोग गैस की बुकिंग के लिए 4 दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन गैस सिलेंडर कब मिलेगा, ये उपभोक्ताओं को खुद नहीं पता है। कई उपभोक्ताओं ने बताया- हमारा सिलेंडर बुक होने के बाद डिलीवर हो गया, एकाउंट में सब्सिडी के पैसे भी आ गए, लेकिन सिलेंडर नहीं आया है।

जितेंद्र गैस एजेंसी पर आए गुरुदीप सिंह बताते है, हमने पिछला सिलेंडर 20 फरवरी को लिया था, लेकिन अब यहां आए है सिलेंडर लेने के लिए, लेकिन यहां कह दिया गया। अभी नंबर नहीं आया है। इस समय घर में सिलेंडर खत्म हो गया है। खाना चूल्हे और इंडक्शन पर बन रहा है।

एके सैनी बताते है, हम दो दिन से गैस एजेंसी पर आ रहे है, 15 दिन पहले बुक की थी, एजेंसी का कोई रिप्लाई नहीं आ रहा है। पहले कहते थे, कंज्यूमर आईडी लाओ, अब कह रहे है कस्टमर नंबर नहीं है। ये लोग केवल हरेसमेंट (परेशान) कर रहे है। यहां आदमी कई दिनों से आ रहा है। ये लोग कहते है नेट नहीं चल रहा है। अब बताओ कैसे सिलेंडर मिलेगा। हमारे घरों और स्कूलों में खाना कैसे बनाया जाये  गैस की किल्लत की बजह से कई होटल भी बंद होने की तदार पर आ गय है जब गैस ही नहीं मिलेगी तो रसोइया खाना इतनी जल्दी कैसे पकाएगा

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन