भास्कर न्यूज़ एजेंसी
संवाददाता कानपुर -मेंशादी के बाद पता चला कि ससुराल वाले तंत्र-मंत्र करते हैं। पूजा के समय सभी नग्न अवस्था में रहते हैं। मुझे भी नग्न अवस्था में पूजा में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। कहने लगे कि तंत्र से ही उन्होंने दौलत बनाई है। मैंने कहा-सास-ससुर के सामने नग्न अवस्था में जाना पाप है। इसके बावजूद पति और ससुर ने जबरन मेरे सारे कपड़े उतार दिए और पूजा में बैठा दिया।’ये आपबीती 25 साल की एक नवयुवती ने कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल को सुनाई। 30 मार्च को वह अपने ससुराल वालों की शिकायत लेकर उनके पास पहुंची थी। महिला की शिकायत सुनने के बाद कमिश्नर ने कार्रवाई का आदेश दिया।
इसके बाद सिविल लाइंस महिला थाने में आरोपी पति, बाबा ससुर, ससुर, सास और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। युवती की शादी दो साल पहले ज्वेलरी कारोबारी कौतुक मिश्रा से हुई थी। महिला के मुताबिक, उसके परिवार ने शादी में 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे।दहेज में फॉर्च्यूनर कार और सोने-चांदी के जेवरात दिए गए थे। युवती ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी जारी किया है।
युवती ने कहा- ससुरालवाले न्यूड होकर एक साथ पूजा करते हैं। मुझे कहा गया तो मैंने मना कर दिया। उनसे कहा कि सास-ससुर के सामने नग्न अवस्था में जाना पाप है। इस पर ससुराल वालों ने कहा कि उन्होंने इतनी दौलत और शोहरत इसी तांत्रिक पूजा से हासिल की है।इसके बाद पति और ससुर ने जबरन मेरे कपड़े उतार दिए।
मैं रोने लगी तो सास ने मुझे चप्पलों से मारा और कहा कि इसके ऊपर साया है। मेरे ससुराल वालों ने किसी भी तरह की दया नहीं दिखाई। जब मैं कमरे की ओर भागने लगी तो पति और ससुर विनीत मिश्रा जबरन मेरे कमरे में घुस आए।पति ने मुझे ससुर के साथ कमरे में बंद कर दिया। ससुर ने मेरे शरीर पर राख लगाई और कहा कि इससे मैं उनके घर की हर बात मानने लगूंगी, नहीं तो तंत्र-मंत्र से मुझे पागल कर देंगे। मेरे साथ इतनी हैवानियत हुई कि मैं उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती।रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर मायके वालों ने उसे घर बुला लिया। जब भाई लेने आया तो उसे सिर्फ दो कपड़ों में ही विदा किया गया और कोई भी जेवर साथ ले जाने नहीं दिया गया। इसके बाद वह अपने पिता के साथ पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।