कासगंज में चैत्र नवरात्रि शुरू, चामुंडा मंदिर में उमड़ी भीड़: 50 पुलिसकर्मी तैनात,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कासगंज – में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व विधिवत रूप से शुरू हो गया है। यह पर्व 27 मार्च तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। नवरात्रि के पहले दिन जिले के प्रसिद्ध तरौरा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की अधिक लंबी लाइन भी देखने को मिली।

भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई  थी । दूर-दराज के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में ‘जय माता दी’ के जयकार गूँज उठे , जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मां के दरबार में श्रद्धालुओं की गहरी और सच्ची आस्था और भक्ति देखने को मिली। कई भक्त दंडवत होकर मंदिर पहुंचे, जबकि कई श्रद्धालु सिर पर चुनरी और हाथों में सजी-धजी पूजा की थाली लेकर माता के चरणों में पहुंचे। मंदिर में स्थापित हवन कुंड में भक्तों ने आहुति देकर वातावरण को और अधिक पवित्र बनाया।

मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए गए। मंदिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए है , ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना सहनी पड़े। भक्तों की सुरक्षा के लिए 50 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

Related posts

आगरा के थाना अछनेरा के एसएसआई को डायरी में छिपाकर घूस लेते VIDEO:वायरल

कानपुर में अंतिम संस्कार में जा रहे लोग टैंकर ने तीन युवकों को कुचला:

कन्नौज के तिर्वा में हिंदू नववर्ष पर निकली प्रभातफेरी:लोगों ने फूल बरसाए