केशव मोर्य बोले-अखिलेश यादव पूर्व सीएम थे,और पूर्व सीएम ही रहेंगे:सपा MLC भड़के,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

उत्तर प्रदेश संवाददाता-

डिप्टी सीएम  मौर्य ने तंज कसते हुए कहा अखिलेश यादव हमारे पूर्व मुख्यमंत्री थे और पूर्व मुख्यमंत्री ही रहेंगे। वहीं, आशुतोष सिन्हा ने अखिलेश की सुरक्षा कर्मियों की सूची मांगी तो सभापति ने कहा-क्या आप अटेंडेंस लेंगे /भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के सवाल का जवाब देने के बाद संबंधित मंत्रीगण सदन में मौजूद नहीं थे। सभापति ने दो बार उच्च शिक्षा मंत्री उपाध्याय का नाम पुकारा। मंत्री की अनुपस्थिति में केशव मौर्य ने लिखित जवाब पढ़ा।

जब मंत्री पहुंचे और आगरा से सीधे आने की बात कही तो सभापति ने नाराज होते हुए कहा कि  कोई स्पष्टीकरण नहीं हो सकता।

उधर, विधानसभा में विधायक रागिनी ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निकाले जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा ।और मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि किसी भी कर्मचारी को नहीं निकाला जाएगा।

महंगाई के मुद्दे पर सपा विधायक आशु मलिक कविता पढ़ने लगे, जिस पर सतीश महाना ने टोकते हुए कहा  -प्रश्न पूछिए, सदन में कविता  मत बोलिए।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार