किसान यूनियन भानू ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया:बिजली और सड़क मरम्मत के लिए

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता फर्रुखाबाद –

भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने सोमवार को फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी पहुंचे और उन्होंने सड़क मरम्मत और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की।

ज्ञापन में सदर तहसील के गांव हाथीपुर में कई महीनों से आधी बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया गया। बताया गया कि विद्युत  निगम द्वारा सर्वे कर एस्टीमेट भी स्वीकृत कर लिया गया है, लेकिन निगम की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली न होने से छात्र और ग्रामीण दोनों प्रभावित हैं।

 फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग से ग्राम हाथीपुर जाने वाली संपर्क मार्ग की हालत भी खराब बताई गई। यह सड़क पीडब्ल्यूडी के क्षेत्राधिकार में आती है। ग्रामीणों ने दोनों समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।इस दौरान रामदास गुप्ता, अनुज तिवारी, महेश पाल, संदीप सिंह, सुभाष पाल, सुशील कुमार, दीपक कुमार, जगदीश, राजपाल, रणवीर, सूबेदार रविंद्र, नरेश, सर्वेश, सुनील, सत्येंद्र पाल सहित कई अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

गांधी जयंती पर पत्रकार संगठन आई जे यू द्वारा देशव्यापी ‘मांग दिवस’ मनाया गया

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी