कुश्ती में विवाद के बाद लंगोट में थाने पहुंचा पहलवान:दोनों पहलवान में समझौता

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता आगरा –

आगरा के कंस मेले में कुश्ती दंगल में इनामी राशि को लेकर पहलवानों मे विवाद हो गया। कुश्ती बराबरी पर छूटी, लेकिन एक पहलवान अपने आप को विजयी बताने लगा। पुरस्कार राशि न मिलने पर वो लंगोट में ही अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गया। और दूसरा पहलवान भी थाने पहुंचा

एत्मादपुर के कंस मेला में रविवार को करुआ पहलवान और होशियार पहलवान के बीच आखिरी कुश्ती हुई। कुश्ती बराबरी पर छूटी। मगर, करुआ पहलवान अपने आप को विजयी बताने लगा। पहलवान ने हंगामा भी किया। जब आयोजन समिति ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वो नाराज हो गया।

वो अपने समर्थकों के साथ लंगोट में ही एत्मादपुर थाने चला गया। रास्ते में समर्थक नारेबाजी करते रहे। इसके बाद दूसरा पहलवान होशियार भी थाने पहुंच गया। काफी देर की गहमागहमी के बाद थाने में दोनों पहलवानों को समझाया गय। दोनों के बीच में बराबर इनाम राशि वितरित की गई। पुलिस बाले बोले कोई नहीं हरा  दोनों पहलवान जीते है तो इनाम दोनों को मिलना चाहिय

Related posts

निवाड़ीकला में कहीं भट्टी से बन रहा नाश्ता, गैस किल्लत से ठेली दुकानदारों की रोजी-रोटी पर मुसीबत:

इटावा में उद्योग व्यापार मंडल बैठक:व्यापारियों के अधिकार पर दिया गया जोर

सरकारी योजनाओं का सबसे अधिक फायदा ये उठा रहे मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढेंगे?: