भास्कर न्यूज़ –
संवाददाता अलीगढ़ –
अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम का। सांसद ने शहर के नुमाइश मैदान में ईद की नमाज की अनुमति मांगने और नमाजियों पर पुष्प वर्षा की मांग किए जाने पर नाराजगी जताई है। एक यूट्यूबर से बातचीत में उन्होंने यह विवादित बयान दिए हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
भाजपा सांसद कह रहे कि इतनी बड़ी जगह इनके पास है। समाजवादी पार्टी के समय इन्होंने बहुत अतिक्रमण किया है। अब इन्हें नुमाइश मैदान की क्या जरूरत? हमारी जो होली और दिवाली मनाई जाती है, वह घर-घर जाकर मनाई जाती है।
इनके यहां एकत्रित होते हैं, हमारे यहां कोई एकत्रित नहीं होता। गली में घूमते हुए, घर-घर जाकर, गले मिलते हुए…इस तरह हमारे यहां मनाई जाती है। हमारे यहां इस तरह नहीं मनाई जाती है जैसे इनके यहां कौन सा त्योहार बता रहे हो वो आता है…मैं नहीं जानता यह रमजान-फमजान क्या होता है लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर सांसद सतीश गौतम ने कहा- सुबह 4 बजे से वहां (मस्जिद) से चिल्लाना शुरू कर देते हैं। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं और यह ‘हौ-हौ’ मचा रहे हैं। इसे बंद करना चाहिए।
नमाजियों पर पुष्पवर्षा की मांग पर सांसद ने कहा- जब सरकार सब कुछ दे रही है, तो और कितनी मांगें मानी जाएंगी? मकान इनको, राशन इनको, सिलेंडर इनको… सब कुछ तो सरकार इन्हें दे रही है।एइम्स में चले जाओ, जिला अस्पताल में चले जाओ… सारी सरकारी व्यवस्थाओं का फायदा सबसे ज्यादा मुसलमान ही ले रहा है। इसके बाद अब और क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे?
डीएम को संबोधित ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाए। साथ ही नुमाइश मैदान में ईद की नमाज की अनुमति दी जाए।