लॉ यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में इंटर का छात्र डूबा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी – लखनऊ संवाददाता , लखनऊ के आशियाना स्थित राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी परिसर में बने स्विमिंग पूल में रविवार रात नहाने के दौरान इंटर का छात्र डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसका बड़ा भाई और दो अन्य युवक भी पूल में मौजूद थे।

इन दोनों के सामने ही छात्र गहरे पानी में चला गया। जानकारी होने पर लाइफगार्ड ने उसे पानी से बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की पहचान आशियाना निवासी अमित भूषण के 17 साल का बेटा कुशाग्र भूषण के रूप में हुई।

कुशाग्र अपने भाई और उसके दोस्त के साथ राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में स्विमिंग करने गया था। परिजनों के मुताबिक, कुशाग्र ने इसी साल बोर्ड पेपर दिया था। उसके पिता अमित भूषण एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट हैं। परिवार में मां प्रतिभा और बड़ा भाई प्रणव हैं।

प्रणव ने बताया कि रविवार रात वह, कुशाग्र और मोहल्ले के स्वप्लिन और उत्कर्ष के साथ लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। चारों ने 300 रुपए का टिकट लिया और पूल में उतर गए। इस दौरान कुशाग्र अचानक 14 फीट गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार