लखनऊ में डिप्टी CM दिनेश शर्मा पर ब्राह्मण भड़के:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ब्राह्मण प्रबुद्ध समागम कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न दलों के ब्राह्मण नेता शामिल हुए। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के अलावा पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा, यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय आदि पहुंचे।

कार्यक्रम में निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री भी पहुंचे। वह बोलने लगे तो उन्हें जनता ने नहीं, आयोजकों ने चुप करा दिया। आयोजकों ने कहा- मंदिर-चंदा जैसी बातें मत बोलिए, मुद्दे पर बोलिए।

वह एक मिनट ही बोल पाए थे कि हंगामा शुरू हो गया। हंगामा और हूटिंग के बीच उन्होंने अपना भाषण अधूरा छोड़ दिया और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मंच पर आकर बैठ गए।इस पर उन्हें सुन रहे लोगों ने अलंकार के समर्थन में नारेबाजी कर हंगामा कर दिया।

लखनऊ में ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। ब्राह्मण प्रबुद्ध समागम में UGC मुद्दे पर नहीं बोलने पर ब्राह्मण समाज नाराज हो गया।

Related posts

लखनऊ में जिओ स्टोर मैनेजर ने लगाई फांसी:घर में शव लटका मिला

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम और चतुर्वेदी ने योगी की मां पर मौलाना ने भड़काऊ टिप्पणी की:

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: