लखनऊ में हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट में वेज थाली में निकला मांस का टुकड़ा:,

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित फूड वैली के हाउस ऑफ रॉयल्स की वेज थाली में मांस का टुकड़ा निकलने पर हंगामा मच गया। शनिवार रात कुछ लोग खाना खाने पहुंचे थे। सभी ने अलग-अलग वेज आइटम ऑर्डर किए। ऑर्डर आने के बाद खाना शुरू किया तो उसमें मांस का टुकड़ा निकला। इस पर ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

प्रयागराज के प्रीतमनगर से हेमंत कुमार सिंह अपने 14 साथियों के साथ लखनऊ आए थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वे लो फूड वैली स्थित हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे। सभी ने डीलक्स वेज सहित अन्य शुद्ध शाकाहारी खाना ऑर्डर किया। कुछ देर बाद खाना सर्व कर दिया गया। सबने खाना शुरू किया तो थाली में मांस टुकड़ा मिला।

हेमंत ने कहा कि हमने सोचा आज कुछ सादा खाना खाते हैं, लेकिन यहां मन खराब कर दिया। सब लोग खा रहे थे लेकिन वेज की थाली में मांस का टुकड़ा देखकर सभी चाहोक्कर रह गए। शिकायत की गई तो रेस्टोरेंट की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, बल्कि नेगेटिव बात कही।रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया। यह ग्राहकों के साथ छल, गंभीर लापरवाही है।उसके बाद गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मांस के साथ हड्डी का टुकड़ा भी पुलिस को सौंप दिया है। मामले में गोमतीनगर इंस्पेक्टर का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts

अखिलेश ने पूछा-क्या गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते:

अटलपुरम टाउनशिप-सेक्टर 8 के लिए ढाई गुना आवेदन:8 अप्रैल को लॉटरी से प्लॉटों का आवंटन

लखनऊ से मोबाइल चुराकर नेपाल में बेचने वाले 4 चोर गिरोह गिरफ्तार: