लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी बोलेरो ने डिवाइडर पर चढ़कर सो रहे मजदूर को रौंदा:

भास्कर न्यूज़

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ के गुडंबा इलाके में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे डिवाइडर पर सो रहे एक।मजदूर के ऊपर गाड़ी चढ़ गई मजदूर का सिर फटने से उसकी जान नहीं बची। वह उसी जगह पर रहता था।जानकारी के अनुसार, बुलेरो स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर चल रही है। रात में ए सी एम् ओ  को बैठाकर ड्राइवर खुर्रमनगर की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ जा रहा था। रात करीब 11 बजे ड्राइवर अचानक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर पर जा चढ़ी।

टक्कर के बाद मजदूर गाड़ी के नीचे कुछ दूरी तक घिसटता चला गया, जिससे उसका सिर फट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तेज रफ्तार के कारण बुलेरो भी सड़क पर लहराने लगी थी। कुछ दूर चलकर गाड़ी बैलेंस हो गई और पलटने से बच गई। उसके दोनों सवारों की जान बच गई।बताया जा रहा है कि बुलेरो में बलरामपुर अस्पताल के ए सी एम्अ ओ जय शुक्ला सवार थे। हादसे में वह सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना राहगीरों ने तुरंत 112 नंबर पर दी। पुलिस ने मजदूर का शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बोलेरो को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। और पता लगाया जा रहा की ड्राइवर दारू पिए था या नहीं

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन