लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या:मैदान में मिली लाश;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता लखनऊ – में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश सुनसान मैदान में पड़ी मिली। घटना चिनहट इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुई।पुलिस को घटनास्थल पर एक बाइक खड़ी मिली, जिसके नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की। पुलिस को घटनास्थल से शराब, कोल्ड्रिंक और पानी की बोतलें मिली हैं। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि रितेश किसी के साथ वहां बैठा था। उसी दौरान विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। चिनहट के हरदासीखेड़ा स्थित मैदान में स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा। रितेश के गले पर गहरा घाव था और खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से रितेश को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात रितेश के दो परिचितों को हिरासत में लिया है।

मृतक की पहचान चिनहट के कल्याणी बिहार कॉलोनी के रहने वाले रितेश सिंह के रूप में हुई है। वह टाइल्स कारीगर था। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। मां ने बताया- रितेश बिना घर में बताए घूमने निकला था। पौने आठ बजे उसे फोन कर पूछा तो बोला निशातगंज में हूं। इसके बाद फोन काट दिया।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार