लखनऊ स्टेशन में सो रही महिला का बच्चा चोरी:पति से झगड़ा करके 3 बच्चों को लेकर आई थी

भास्कर न्यूज़

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ स्टेशन में सो रही एक महिला का बच्चा चोरी हो गया। वह पति से झगड़ा करके अपने 3 छोटे बच्चों को लेकर लखनऊ चली आई थी। यहां स्टेशन में सो गई। सुबह जागी तो उसके पास केवल 2 बच्चे ही मिले। पूरा मामला 22 फरवरी 2026 का है। पीड़ित पति ने चारबाग जीआरपी में 30 मार्च को शिकायत दी है। इससे पहले उसने स्थानीय थाना सुल्तान वारिसगंज में शिकायत दी थी।

अमेठी जिले के अर्जुननगर गांव निवासी धर्मेंद्र के अनुसार पत्नी से कहासुनी हुई तो उसने डांट दिया। उसके बाद पत्नी तीनों बच्चों को लेकर कहीं चली गई। इसकी सूचना पीड़ित ने थाना सुल्तान वारिसगंज में दी तो पत्नी 3 दिन बाद 25 फरवरी को घर लौट आई। उसके साथ छोटा बेटा उस्मान (5)वर्ष का नहीं था। मेरे पूछने पर उसने बताया कि बच्चा सोते समय स्टेशन से लापता हो गया। पता नहीं चला कहा चला गया

पत्नी के अनुसार वह लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 (छोटी लाइन) पर रात में सो गई थी। सुबह जब नींद खुली तो छोटा बेटा वहां नहीं था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने जीआरपी चारबाग में शिकायत दर्ज कराई थी। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।फोटेज मिलते ही उस पर कार्यवाही की जायगी।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप