मेदेपुर स्थित मिनी सचिवालय का ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कन्नौज संवाददाता –

छिबरामऊ विकासखंड की ग्राम पंचायत मेदेपुर स्थित मिनी सचिवालय का सचिव गौरीशंकर तिवारी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद किए गए इस निरीक्षण में उन्होंने सचिवालय परिसर और लाइब्रेरी कक्ष का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक साफ नहीं पाई गई। इस पर सचिव ने पंचायत सहायक और सफाई कर्मी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पंचायत सहायक और रोजगार सेवक को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर और आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो।गौरीशंकर तिवारी ने लाइब्रेरी कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध पुस्तकों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि लाइब्रेरी को व्यवस्थित रखा जाए, ताकि छात्र-छात्राओं और युवाओं को इसका समुचित लाभ मिल सके।

सचिव ने मिनी सचिवालय में उपलब्ध सुविधाओं और अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत कार्यालय ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए।

सचिव ने यह भी जानकारी दी कि ग्राम पंचायत में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा। इसके शुरू होने से गांव के छात्रों और युवाओं को पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

Related posts

डिलीवरी के बाद महिला को मृत घोषित डेथ सर्टिफिकेट पर साइन करा लिया था

अज्ञात ट्रक ने बिजली खंभे को मारी टक्कर:सिकंदरपुर घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

कन्नौज में पैसों के विवाद के बाद दुकान में आग:दुकानदार ने आग लगाने का आरोप,लगाया