NHM कर्मियों ने कन्नौज में प्रदर्शन किया:9 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कन्नौज संवाददाता -कन्नौज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर किया गया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई।उन्होंने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों ने भारत सरकार के आईपीएचएस मानकों के अनुसार आबादी के अनुपात में नए पद सृजित करने की भी अपील की। साथ ही, 10 वर्ष से अधिक सेवा दे चुके कर्मियों के नियमितीकरण और दीर्घकालीन सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारियों के वार्षिक वेतन में वृद्धि की कार्यवाही की मांग की गई।इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रदेश के कुल बजट का 9 से 10 प्रतिशत स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आवंटित करने की मांग की।

Related posts

कन्नौज के तिर्वा में हिंदू नववर्ष पर निकली प्रभातफेरी:लोगों ने फूल बरसाए

कन्नौज में एसडीएम ने छापा मारा, घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा:113 पासबुक जब्त कीं

कन्नौज में 1920 अभ्यर्थी देंगे SI भर्ती परीक्षा:8 केंद्रों पर होगी परीक्षा,दिए सख्ती के निर्देश