पाखंडवाद के जहर से दलित समाज के बच्चों को रखें दूर – सुरजीत वर्मा

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 30;

भास्कर न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद संवाददाता- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर मोहम्मदाबाद विकासखंड ग्राम पंचायत गुरऊशादीनगर भाननगर में संगोष्ठी समारोह का किया गया आयोजन। इस मौके पर पार्टी के जिला महामंत्री श्री सुरजीत वर्मा द्वारा मुख्य वक्ता के रुप में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अंधविश्वास एवं पाखंड व जात पात का सदैव विरोध किया। और लोगों को यह संदेश दिया कि पाखंडवाद से सावधान रहना है। क्योंकि पाखंडवाद वह जहर है जो केवल आप को ही नहीं बल्कि आपकी आने वाली पीढ़ी को भी विकलांग बनाता है। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री ऋषिपाल सिसोदिया जी ने लोगों से कहा कि गुरु संत रविदासजी को तमाम मनुवादी शक्तियों ने रोकने का अथक प्रयास किया मगर उनकी भक्ति और उनके विश्वास और त्याग के आगे मनुवादियों की एक न चाली और वह भारत में एक महान संत के रूप में विख्यात हुए । उन्होंने कहां कि हम लोग संत शिरोमणि रविदास जी का हम 649वीं जन्म जयंती मना रहे हैं। इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा कि हमे बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलना चाहिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का कार्य करें एवं संगठित होकर समाज का विस्तार करें और चाहे इसके लिए हमें आपको कितना भी संघर्ष करना पड़े हमें सदैव तैयार रहना होगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुये बताया कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर छत्र एवं बाउंड्री वॉल कराने की घोषणा की है। जिससे षड्यंत्रकारी बाबा साहब की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त ना कर सके। इसके लिए हम सभी लोग माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि उनके आदेशों का पालन प्रशासन बखूबी पूरी ईमानदारी के साथ करेगा। इस मौके पर राजीव कठेरिया(जिला उपाध्यक्ष) कुलदीप कठेरिया, प्रदीप कुमार, राम शंकर, प्रदीप, स्पेक्टर सिंह, शशि, देवकली, आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

शंकराचार्य बोले-योगी के पास 6 दिन का समय बचा:गाय को राष्ट्र माता घोषित करें

विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा 300 किलोग्राम लहन किया गया नष्ट

चलता ट्रक बना आग का गोला:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान