भास्कर न्यूज़ एजेंसी
कौशांबी –
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती ने बैंसकठी पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
श्री अरुण भारती ने आज कौशाम्बी जनपद के ग्राम बैंसकठी पहुँचकर स्व. नन्का पासी के परिजनों से मुलाकात की। किशोर नन्का पासी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। परिजनों के अनुसार इस हत्या में समाजवादी पार्टी से जुड़े दबंगों की भूमिका रही है।
सांसद श्री भारती ने मृतक की माता श्रीमती राजकुमारी देवी से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और परिवार की पीड़ा को धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में पार्टी और वे स्वयं हर स्तर पर उनके साथ खड़े हैं तथा हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही 1 लाख रुपए की धनराशि का आर्थिक सहयोग किया।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं प्रवक्ता श्री धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासी, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अश्विनी श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव श्री विकास पाण्डेय, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, प्रदेश सचिव श्रीमती रिंकी निषाद, श्री अग्नि पासवान, श्री रामनिहर पासवान, श्री धनंजय दूबे, श्री कमल तिवारी, श्री हरिकेश पासवान, श्री संजीव पांडे, श्री विजयपाल सरोज, श्री विनय कुशवाहा, श्री सुनील जायसवाल, श्री रविंद्र पासी, श्री धर्मराज पासवान, श्री प्रमोद विक्रम सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।