18 वर्षीय युवती ने सन्दिग्ध अवस्था में की आत्महत्या

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम हरिचन्दापुर कलौली में वृहस्पतिवार की सुबह सन्दिग्ध अवस्था में 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। ग्रामीणों की अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम हरिचन्दापुर करौली में वृहस्पतिवार की सुबह सुशील सिंह की 18 वर्ष की पुत्री चांदनी ने सन्दिग्ध अवस्था में आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर कोतवाली कछौना पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। इस घटना को लेकर ग्रामीण अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। क्षेत्र में परिवार का आपसी संवाद की कमी, नशा, भागम भाग दौड़, जुआं, सट्टा कारोबार, एकाकीपन के कारण अवसाद की घटनाओं में इजाफा हुआ है। जिसके कारण आत्महत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। जिसका दंश परिवार जिंदगी भर झेलने को विवश है।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप