March 17, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

अमृतपुर थाना निरीक्षण में एसपी संतुष्ट: व्यवस्थाएं दुरुस्त,साफ-सफाई व चाक-चौबंद इंतजाम की सराहना

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद -अमृतपुर/फर्रुखाबाद मंगलवार को जिले की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अमृतपुर थाने का वार्षिक औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष और साइबर हेल्प डेस्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।
एसपी ने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और सीसीटीएनएस में दर्ज रिकॉर्ड व एंट्री की जांच की। इसके बाद साइबर हेल्प डेस्क पर पहुंचकर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अभिलेखों की स्थिति जानी तथा मुंशी से लंबित मामलों और रजिस्टरों की जानकारी ली।
थाना परिसर में घूमकर एसपी ने साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई और स्पष्ट कहा कि अमृतपुर थाने की स्थिति ठीक है तथा वे यहां की व्यवस्थाओं से पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं।
निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष सुरक्षा सिंह की मेहनत साफ तौर पर देखने को मिली। थाने की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं और परिसर में साफ-सफाई भी बेहतर पाई गई, जिसकी एसपी ने सराहना की।
बताया गया कि दोपहर से ही अमृतपुर थाना पुलिस निरीक्षण को लेकर अलर्ट मोड पर थी। एसपी के पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी, जिसके बाद निरीक्षण शुरू हुआ। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा समेत समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
वहीं, अमृतपुर क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एसपी ने कहा कि घटनाओं में अब कमी आई है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Related posts

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

admin

UP में होगा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का संगठन विस्तार,पंचायत चुनाव पर होगा फोकस

admin

अम्बेडकरनगर में जनसभा को संबोधित करेगे अखिलेश यादाव

admin

Leave a Comment