August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

लखनऊ से मोबाइल चुराकर नेपाल में बेचने वाले 4 चोर गिरोह गिरफ्तार:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद संवाददाता-

लखनऊ से मोबाइल चुराकर नेपाल में बेचने वाले चोर गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 41 मोबाइल फोन, 2 टैबलेट, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल लग्जरी कार और बाइक बरामद की गई। मोबाइलों की कीमत करीब 20 लाख रुपए है।चोरी किये थे

एडीसीपी नॉर्थ रिषभ रूणवाल ने बताया- 22 फरवरी को जानकीपुरम गार्डन निवासी अभिषेक चौधरी ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। चोर करीब 30 नए मोबाइल, 10 पुराने मोबाइल, 4 टैबलेट और 10 हजार रुपए नकद ले गए थे। पुलिस मड़ियांव थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी थी।मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह मड़ियांव के यादव चौराहे के पास लोखड़िया मोड़ सर्विस रोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन , जीशान , अजमत अली उर्फ मंटू और समीर उर्फ डाबर (19) के रूप में हुई है। सभी लखनऊ और बहराइच के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले बाइक और कार से इलाके की रेकी करते थे। इसके बाद बंद दुकानों का शटर और ताला तोड़कर मोबाइल व टैबलेट चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान नेपाल ले जाकर बेच देते थे और रुपए आपस में बांट लेते थे। आरोपी चोरी के दौरान हथियार साथ रखते थे।पुलिस ने मौके की जाँच कर रिपोर्ट भेज दी है आगे इसकी कार्यवाही होगी

Related posts

डॉ अम्बेडकरनगर में 74 लोगों को मिला अनुदान का लाभ:234 ने किया था , आवेदन उद्यान विभाग

admin

हुआ चांद का दीदार खुशगवार माहौल में नमाज अता कर गले मिल दी ईद की मुबारकबाद

admin

प्रमुख समाज सेवी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित निः शुल्क शिविर में परीक्षण कर दवाइयां कराई, उपलब्ध

admin

Leave a Comment