October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

UP में होगा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का संगठन विस्तार,पंचायत चुनाव पर होगा फोकस

लखनऊ – रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को विस्तार देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पिछले तीन महीनों में पार्टी से 20 हजार नए सदस्य जुड़े हैं। 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कसमंडा हाउस, हजरतगंज स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

पवन भाई गुप्ता ने कहा- पार्टी ने प्रदेश में 100 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। ये पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। आरपीआई उत्तर प्रदेश में पिछले 6 साल से सक्रिय है। लगातार दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और समाज के वंचित वर्गों की आवाज बन रही है।

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ उठाएंगे आवाज आरपीआई ने जातिगत जनगणना की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया है। साथ ही, पार्टी ने पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ कई जिलों में संघर्ष किया। देवरिया में दलित युवाओं पर पुलिसिया कार्रवाई के मामले में आरपीआई ने दरोगा को निलंबित कराकर पीड़ितों को न्याय दिलाया। पवन भाई गुप्ता ने कहा कि आरपीआई हर अन्याय के खिलाफ खड़ी है और संविधान के मूल्यों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए काम कर रही है।

Related posts

अवैध खनन से भरा ट्रक सीज, 13 दो पहिया वाहनों के बिना हेल्मेट में चालान,

admin

महादेवा चौकी से कुछ दूरी पर हुआ सड़क हादसा

admin

admin

Leave a Comment