March 13, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedखेल जगत

भारतीय सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर खरीदा:;

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता खेल –

भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद पर बोली लगाई। सनराइजर्स की सीइओ काव्या मारन ने खुद उन्हें 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपए) में खरीदा। इसी के साथ अबरार 21 जुलाई से शुरू हो रही द हंड्रेड लीग में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए।

अबरार को खरीदने पर सोशल मीडिया पर काव्या मारन की आलोचना की जा रही है। इस पर बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा- ‘हमारेआई पी एल  में इस तरह का कुछ नहीं है। हमारा अधिकार क्षेत्र आई पी एल तक आता है। बाहर किस लीग में कौन क्या कर रहा है उसमें हम कैसे दखल दे सकते हैं? ये उनके ऊपर है कि वे क्या करते हैं।आई पी एल  में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है।’

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के कारण आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने 2009 के बाद से किसी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन नहीं किया है।

Related posts

पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए चलवाई थी गोली

admin

दिव्यांग रामकली ने “दूधों नहाओ पूतों फलो” का डीएम को दिया आशीर्वाद

admin

भारत को फाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरो:सैमसन का लगातार दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड; 185 रन बना लि

Bhaskarnews

Leave a Comment