October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

दिव्यांग रामकली ने “दूधों नहाओ पूतों फलो” का डीएम को दिया आशीर्वाद

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)आज एक दिव्यांग महिला राम सुखी जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद के समक्ष पहुँची। उन्होंने कहा कि वह घर में अकेली हैं और दिव्यांग हैं। रामसुखी ने जिलाधिकारी से ट्राईसाईकिल दिलाने का अनुरोध किया ताकि वह आसानी से आवागमन कर सके। जिलाधिकारी ने तत्काल दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को बुलवाया तथा एक ट्राईसाईकिल देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी तत्काल एक ट्राईसाईकिल लेकर आये जिसे जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से रामसुखी को ट्राईसाईकिल सौंपी। अहिरोरी विकास खण्ड के भगवान पुरवा मजरा जलालपुर की रहने वाली रामसुखी ने बताया कि उनके पास आवास भी नहीं है। वह पन्नी डालकर रहती हैं। यह सुनकर जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से तत्काल बीडीओ अहिरोरी से बात की तथा रामसुखी को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। दिव्यांग रामसुखी ट्राईसाईकिल लेकर स्वयं के मकान का भरोसा लेकर ख़ुशी के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष से विदा हुईं। रामसुखी व उनके साथ आयी उनकी बहन ज्ञानवती ने जिलाधिकारी का धन्यवाद किया। रामसुखी ने कहा कि आज उनका कलेक्ट्रेट आना सफल हो गया।

Related posts

यात्रा पर निकला श्रद्धानलसून का विहिप कार्यालय में भव्य स्वागत

admin

फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:मक्का, गेहूं और तंबाकू पर किसान चिंतित

Bhaskarnews

लखनऊ में डीएम बोले- पैनिक न हों, लोगों ने कहा- गैस सिलेंडर के लिए 400 मीटर लंबी लाइन लगानी पड़ रही है

admin

Leave a Comment