March 7, 2026
Bhaskar News Agency
आगराउत्तर प्रदेश

चलता ट्रक बना आग का गोला:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

आगरा संवाददाता – शहर में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क पर दौड़ता एक ट्रक अचानक आग का गोला बन गया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक धू-धूकर जलने लगा। हालांकि समय रहते ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे जनहानि नहीं हुई।

थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा चौराहे पर रात करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलते ट्रक से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ट्रक चालक कल्याण सिंह निवासी उड़नापुर, बड़ागांव भिखी, कानपुर देहात ने बताया कि वह दिबियापुर से प्लास्टिक बनाने का दाना लेकर जा रहा था। आगरा आते समय अचानक ट्रक में आग लग गई। उसने तुरंत ट्रक रोका और कूदकर बाहर निकल आया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही शाहदरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक में रखा सारा प्लास्टिक दाना जलकर राख हो चुका था।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related posts

अमृतपुर प्रसाव केंद्र में गर्भवती महिलाओं के साथ कसाई जैसा सुलूक एक लाख से अधिक रुपए खर्च कर पति ने बचाई पत्नी की जान जिम्मेदार कौन

admin

कानपुर सीसामऊ में सीटो पर पुरुष के वोट -52.76 और महिलाओं के वोट -52.76

admin

कानपुर में बर्रा में पहले मार पीट की फिर , पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

admin

Leave a Comment