March 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादराजनीति

फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत बोले- सांसद बनने के बाद आय नहीं बढ़ी:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने सोशल मीडिया पर अपनी आय बढ़ने संबंधी पोस्ट पर सफाई दी है। उन्होंने दावा किया कि सांसद बनने के बाद उनकी आय में एक प्रतिशत की भी वृद्धि नहीं हुई है।

 मुकेश राजपूत ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की मानसिकता वाले लोग, जो प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के विरोधी हैं, उन्हें बदनाम करने के लिए निशाना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने की फिराक में रहते हैं, लेकिन सांसद होने के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते हैं।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर भी सवाल उठाए। सांसद ने पूछा कि अखिलेश यादव अपनी संपत्ति के बारे में क्यों नहीं बताते। उन्होंने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें दर्शन सिंह यादव ने साइकिल दी थी और राजनीति में लाए थे, यह बात दर्शन सिंह यादव ने स्वयं उन्हें बताई थी।

मुकेश राजपूत ने कहा कि वह 11 वर्षों से सांसद हैं। उन्होंने पोस्ट करने वाले व्यक्ति पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी तुलना राहुल गांधी और राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेताओं से की जा रही है।

सांसद ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उनकी आय में 12768 प्रतिशत की वृद्धि का दावा किया गया था। इसके जवाब में, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब से वह सांसद बने हैं, उनकी आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 20 वर्षों से उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है, केवल मौजूदा संपत्ति का मूल्यांकन बढ़ा है।

 

Related posts

जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण : परखी व्यवस्थाएं

admin

चुनाव जीतीं तो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दूंगी – कंगना रनोट

admin

अखंड प्रताप के हत्यारोपित भाइयों सहित पांच के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

admin

Leave a Comment